पुटकी(DHANBAD): पीएम राजकीयकृत मध्य विद्यालय मुनीडीह प्रोजेक्ट धनबाद 01 में विद्यालय स्तर पर आयोजित व।र्षिक खेल महोत्सव व वा।र्षिक शैक्षिक गतिविधियां रविवार को संपन्न हुई। जिसमें विद्यालय के उपस्थित छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। जैसे दौड़, भाला फेक, गोला फेंक, योगा, फुटबॉल, किक्रेट, सेक रेस, लंबी ऊंची कूद आदि गतिविधियां खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई। वहीं भाषण प्रतियोगिता,वाद विवाद, प्रतियोगिता, पेंटिंग कंपटीशन, क्वीज कंपटीशन, निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन शैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक , शिक्षिकाएं उपस्थित थे। वहीं विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

