मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की सावन विशेष स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न, परिणाम घोषित…

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की सावन विशेष स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न, परिणाम घोषित…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा “कन्या भ्रूण संरक्षण” विषय पर आयोजित सावन विशेष स्लोगन प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला और कुल 117 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। सभी प्रतिभागियों ने बेटियों के महत्व, शिक्षा और उनके अधिकारों पर सार्थक और प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए।

परिणाम इस प्रकार रहे –

प्रथम स्थान : प्रीति खेड़िया – रंगीन चित्र, रचनात्मकता और सशक्त कविता के साथ बेटी के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

द्वितीय स्थान : अमर अत्रि – “बेटी – एक स्वरूप अनेक” की अवधारणा के साथ बेटी की विविध भूमिकाओं को दर्शाया।

तृतीय स्थान : आशा अग्रवाल – प्रेरक कविता के माध्यम से बेटी के घर, समाज और संस्कारों में योगदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

निर्णायक की भूमिका शालिनी शर्मा (सहायक प्राध्यापक, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर) ने निभाई और प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक नेहा मित्तल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष तीन विजेताओं को एक विशेष अवसर पर मंच द्वारा आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। उनके अनुसार इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सोच को सकारात्मक दिशा देना और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि बेटी केवल परिवार की शान ही नहीं बल्कि समाज की प्रगति का आधार है। एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार और समाज को नई दिशा दे सकती है। आज आवश्यकता है कि हम केवल नारे तक सीमित न रहें, बल्कि बेटियों की शिक्षा, उनके अधिकार और उनके सपनों को पूरा करने के लिए वास्तविक कदम उठाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव ऐसे रचनात्मक और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता रहेगा।

NEWS ANP के लिए अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *