मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा निकालेगी विशाल तिरंगा शोभायात्रा…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा निकालेगी विशाल तिरंगा शोभायात्रा…

झरिया(JHARIA): हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत झरिया में 13 अगस्त को होगी भव्य आयोजन..

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रगौरव, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाने हेतु मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा 13 अगस्त (बुधवार) को एक भव्य “विशाल तिरंगा शोभायात्रा” का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती किरण शर्मा एवं सह-संयोजक श्री सन्नी अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर मार्ग, झरिया से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों — लाल बाजार, लक्ष्मिनिया मोड़, सब्जी पट्टी, मुख्य बाज़ार आदि से गुजरते हुए गंतव्य तक पहुँचेगी।

इस शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों की देशभक्ति झाँकियाँ और बैंड प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। साथ ही “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा, जिसमें छात्र-छात्राएँ अपनी रचनात्मकता और सामाजिक संदेश प्रस्तुत करेंगे।

मार्ग में देशभक्ति गीत, डीजे, आकर्षक झाँकियाँ, तिरंगे से सजे वाहन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नगरवासियों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर देंगी।

मंच अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य सफलता प्रदान करें।

विशेष आकर्षण:

1) विद्यालयों की देशभक्ति झाँकियाँ व बैंड
2) “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” पर स्लोगन प्रतियोगिता
3) तिरंगे से सजे वाहन, बैनर एवं आकर्षक सजावट
4) डीजे एवं देशभक्ति गीतों की गूँज

“हर घर तिरंगा – राष्ट्रगौरव की शान”.

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *