माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग इन चार राशियों पर बरसेगी कृपा…

माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग इन चार राशियों पर बरसेगी कृपा…

DESK: इस साल माघ पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है। ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग इसे और भी शुभ बना रहे हैं। माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 फरवरी, रविवार सुबह 5:52 बजे होगी, जबकि इसका समापन 2 फरवरी तड़के 3:38 बजे होगा। इस दौरान बनने वाले योग इसे साल की सबसे फलदायी पूर्णिमाओं में शामिल कर रहे हैं। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि और सूर्य मकर राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिशास्त्रों के मुताबिक, इन संयोगों के प्रभाव से चार राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा दिन। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नया प्रोजेक्ट या डील लाभ दे सकती है।

मिथुन राशि
नौकरी और कारोबार में नये मौके मिल सकते हैं। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र वालों के लिए दिन खास रहेगा।

वृश्चिक राशि
करियर से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है। धन लाभ के प्रबल योग हैं। व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस बनाये रखना फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि
मित्रों के सहयोग से बड़ा अवसर मिल सकता है। नई योजनाएं शुरू करने और निवेश के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *