धनबाद(DHANBAD):महुदा क्षेत्र के लाल बंगला के रहने वाले जगदीश सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने, मुंबई (महाराष्ट्र) में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त किया, उसे मेडल , उपाधि पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया , उक्त कार्यक्रम महाराष्ट्र मुंबई के 65, टी एच , आई,बी, एफ, एफ, साई बाबा वरिव्ढ महाराष्ट्र मुंबई बॉडीबिल्डिंग 24 मार्च से शुरू हुई और 26 मार्च को समाप्त हुआ, इस तीन दिवसीय खेल आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्य के युवक ,युवती भी शामिल हुए थे, जिसमें से राहुल सिंह ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है, वहीं राहुल सिंह ने कहा कि इस जीत को अपने राज्य झारखंड का नाम रोशन किया है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

