धनाबाद(DHANBAD):कतरास थानेदार असित कुमार सिंह के निर्देश पर ईद एवं रामनवमी को लेकर कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में कतरास पुलिस ने किया फ्लैग मार्च. कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने बताया कि ईद और रामनवमी को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सशस्त्र बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया. आम लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई.फ्लैग मार्च कतरास थाना से निकली जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए छाताबाद, कैलूडीह, भटमुरना, गुहीबांध, मलकेरा रोड, कतरास बाजार आदि क्षेत्रों में किया. फ्लैग मार्च में एस आइ मनोज कुमार,एस आइ सोनू कुमार, एसआइ निर्मल कुमार, एस आइ रामनाथ टुडू,एसआई बुधवा उरांव,एस आइ सत्येंद्र सिंह सशस्त्र बल के साथ शामिल थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

