हर घर में एक ही नारा गूंजेगा, भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा आदि गानों से गूंजयमान रहा झरिया शहर…
झरिया(JHARIA): हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से कोयलांचल की धरती पर राम नवमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है, इस दौरान झरिया की धरती पर एक अलग ही अंदाज में योग शिविर के बेनर तले बड़ी संख्या में महिलाओ ने भगवा कलर मराठी सिलेवास धारण कर अपनी कलाओं के माध्यम से हैरत अंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया जिससे लोगों कि हुजूम देखने के लिए उमड़ पड़ी, लोगों ने महिलाओं द्वारा दिखाएं गए एक से बढ़कर एक कलाओं का खूब सराहना किया, वहीं घंटो जय श्री राम के नारे से पूरा झरिया शहर गूंजयमान रहा, जबकि भगवा झंडे पताखे से पूरा शहर पटा दिखा, लोग सुबह से ही मंदिरों में पवन पुत्र हनुमान जी के विधिवत पूजा अर्चना कर अपने अपने घरों में भी बजरंग बली के झंडे खड़े करने का काम किया, जो सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक जारी रहा, तत्पश्चात सभी अखाड़ा दल अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ झरिया के बाटा मोड़,देशबंधु सिनेमा हॉल, व चार नंबर स्थित पहुंचकर अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया,कहीं पर लाठी, तलवार भांजे गए तो कहीं पर बॉडी के साथ शक्ति का प्रदर्शन किया खिलाड़ियों ने,इस दौरान किसी तरह का कोई भी अनहोनी ना हो इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस भी अलट मूड में दिखी साथ ही समाजसेवियों ने जगह-जगह पर स्टोल लगाकर दर्शनार्थियों को शरबत पानी पीला कर सेवा करते दिखे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
