महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, देशभर में शोक की लहर….

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, देशभर में शोक की लहर….

DESK: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को हुए विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया। इस दुखद घटना से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा:
“महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा:
“अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ। ओम शांति।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा:
“महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

अन्य नेताओं के शोक संदेश

ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल सीएम): “अजित पवार के अचानक निधन से गहरा सदमा लगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घटना की उचित जांच होनी चाहिए।”

सम्राट चौधरी (बिहार उपमुख्यमंत्री): “दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश): “अजित पवार का निधन भारत की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”
मनीष सिसोदिया (आप नेता): “परिवारों को यह असहनीय शोक झेलना पड़ रहा है… ईश्वर उन्हें शक्ति दे। विनम्र श्रद्धांजलि।”

प्रवेश साहिब सिंह (विधायक): “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।”

शहजाद पूनावाला (भाजपा): “अजित दादा… महाराष्ट्र के महान सपूत। एनसीपी और पवार परिवार को संवेदनाएं। ओम शांति।”

जयवीर शेरगिल (भाजपा): “महाराष्ट्र और पवार परिवार के लिए बड़ा नुकसान। गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

सुखबीर सिंह बादल (एसएडी अध्यक्ष): “पवार परिवार, समर्थकों और महाराष्ट्र के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *