बैठक में विशेष रूप से होली के उपरांत स्टेशनों एवं ट्रेनों में क्राउड मैनेजमेंट पर हुई चर्चा
धनबाद(DHANBAD):पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज 18.03.2025 को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की गयी । इस बैठक में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े थे ।
बैठक में विशेष रूप से होली के उपरांत स्टेशनों एवं ट्रेनों में क्राउड मैनेजमेंट, स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर चर्चा हुई । उन्होंने स्टेशनों पर होली के उपरांत अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन, ट्रेनों के समयपालन एवं यात्री सुविधा हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिए। महाप्रबंधक द्वारा पूर्व मध्य रेल पर चल रहे यात्री सुविधा एवं आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की । परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक ने निर्माण परियोजनाओं तथा रेल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
