ममता के फुरफुरा सरीफ दौरे को भाजपा विधायक ने बताया वोट बैंक का दौरा…

ममता के फुरफुरा सरीफ दौरे को भाजपा विधायक ने बताया वोट बैंक का दौरा…

राज्य के अस्पसंख्यकों को इस्तेमाल करने का लगाया मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल द्वारा पाड़ाए -पाड़ाए दीदी भाई यानि की इलाके -इलाके के भाई बहन कार्यक्रम मे बराचक ग्राम पहुंचकर इलाके के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं से रु-बरु होकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की फुरफुरा सरीफ दौरे पर तीखी प्रतिकिर्या दी है, उन्होंने कहा है की 2026 के लोकसभा चुनाव के कुछ महीने ही बाकी हैं, ऐसे मे मुख्यमंत्री को अल्पसंख्यक व उनकी समस्या नजर आ रही है, वह अब उनके विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो मे भाग लेने पहुँच रही हैं, उन्ही कार्यक्रमो मे से एक है राज्य के बहूचर्चित दरगाह फुरफुरा सरीफ जिस दरगाह पर अल्पसंख्यक ही नही बल्कि हिंदू भी अपनी आस्था रखते हैं, मुख्यमंत्री उनकी उसी आस्थाओं को भंजाने के उदेश्य से वहाँ पहुँची थी जिससे उनका अल्पसंख्यक वोट बैंक चुनाव से पहले और भी मजबूत हो जाए, यही कारण है की वह मुस्लिम समुदाय के किसी भी त्योहार को वह और उनकी पार्टी के नेता और मंत्री नजर अंदाज नही कर रहे हैं, उन कार्यक्रमो मे भाग लेकर पार्टी के लिये वोट बैंक मजबूत करने मे लगे हैं, उन्होंने ममता व उनके सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय व उनके बच्चे और महिलाओं के लिये क्या किये हैं, उनके विकाश कार्यों के लिये क्या कदम उठाए हैं, कुछ नही सिर्फ और सिर्फ उन्होने उनका फायदा उठाया है, चुनाव के समय बड़े -बड़े वादे करकर उनको ठगने का काम किया है, इसके अलावा उन्होंने कहा 29 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह बंगाल दौरे पर आ रहे हैं, उनका बंगाल दौरान राज्य के तमाम भाजपा नेताओं और कर्मियों के लिये ख़ुशी की बात है, वह इस लिये की उनके केंद्रीय नेताओं का बंगाल दौरान उनके जैसे भाजपा कर्मियों के अंदर दस गुना ऊर्जा भरने का काम कर्ता है, उन्होंने कहा राज्य मे भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष का भी बदलाव गृह मंत्री के नेतृत्व मे होना है और उनके ही दिशा और निर्देश पर भाजपा बंगाल मे एक बार फिर नई ऊर्जा और मजबूती के साथ 2026 मे सरकार बना रही है, यहीं नही उन्होंने बंगाल मे बन रहे जगन्नाथ मंदिर को लेकर भी ममता सरकार को आड़े हाँथो लिया और यह कहा की जगन्नाथ मंदिर एक ही है और वह उड़ीसा के पूरी मे है, वह मंदिर अब दोबारा नही बन सकता, रही बात बंगाल की तो यहाँ सब कुछ मुमकिन है, जब केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत योजना का नाम बदलकर वह निर्मल बांगला, प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बदलकर वह बांगला आवास योजना करके जनता का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम करेंगी, वैसे ही वह सोंच रही हैं की बंगाल मे जगन्नाथ मंदिर बनवाकर वह राज्य के हिन्दुओं का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित कर लेंगी तो वह उनका भूल है, एक तरफ वह हिंदू वोट अपने पाले मे लेने के लिये बंगाल मे जगन्नाथ मंदिर बनवा रही हैं और दूसरी ओर राज्य मे हिन्दुओं को काली पूजा नही करने दिया जा रहा है, सरस्वती पूजा करने नही दिया जा रहा, जिहादी दुर्गापूजा करने नही देंगे उनके ऊपर कोई कार्रवाई नही होगा ऐसे मे वह बंगाल मे दस जगन्नाथ मंदिर बनवा ले बंगाल के हिंदू उनको अच्छे से जान गए हैं, वह अब उनके दिखावे और बहलाने -फुसलाने मे नही आने वाले, जिसका प्रमाण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे कुम्भ स्नान है जहाँ करीब 70 करोड़ हिन्दुओं ने स्नान किया है, जो यह बताने के लिये काफी है की देश ही नही बल्कि बंगाल की जनता भी अब जग चुकी है और वह 2026 के चुनाव मे अपना बहुमूल्य वोट देकर जवाब देगी.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *