‘मन की बात’: स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, पीएम मोदी ने युवाओं को बताया भारत के स्टार्टअप सफर का हीरो…

‘मन की बात’: स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, पीएम मोदी ने युवाओं को बताया भारत के स्टार्टअप सफर का हीरो…

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के युवाओं की सराहना करते हुए ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के 10 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जिसकी नींव जनवरी 2016 में रखी गई थी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स अब पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी और परमाणु ऊर्जा जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने स्टार्टअप से जुड़े और नए उद्यम शुरू करने वाले युवाओं को इस यात्रा का ‘हीरो’ बताया।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों, खासकर उद्योग और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं से गुणवत्ता पर विशेष जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और वैश्विक स्तर पर देश की साख बढ़ाने के लिए हर भारतीय उत्पाद को ‘उच्च गुणवत्ता’ का प्रतीक बनना चाहिए। उनका मंत्र रहा— “गुणवत्ता, गुणवत्ता और सिर्फ गुणवत्ता।”

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *