DESK: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अब अपने 32वें दिन में पहुंच चुका है, और हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं।
एक तरफ Donald Trump ईरान से बातचीत का दावा कर रहे हैं,
तो दूसरी तरफ वही ईरान को हमले की खुली चेतावनी भी दे रहे हैं।
ऐसा लगता है कि अब यही रणनीति ईरान ने भी अपना ली है।
ईरान की सेना से जुड़े संगठन Islamic Revolutionary Guard Corps यानी IRGC ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है।
IRGC का कहना है कि 1 अप्रैल से वह 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाएगा।
इनमें दुनिया की दिग्गज टेक और एयरोस्पेस कंपनियां शामिल हैं —
जैसे Microsoft, Apple, Google,
Intel और Boeing। IRGC का दावा है कि यह हमले ईरान पर हुए कथित हमलों का बदला होंगे।
इस धमकी ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है,
क्योंकि अगर इन कंपनियों पर साइबर या अन्य प्रकार के हमले होते हैं,
तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तकनीकी ढांचे पर पड़ सकता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

