मई में बनाएं जाएंगे 10 मॉडल गांव : डीडीसी…

मई में बनाएं जाएंगे 10 मॉडल गांव : डीडीसी…

लंबित जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का दिया निर्देश

धनबाद(DHANBAD): उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।

इस क्रम में उन्होंने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, सिंगल विलेज स्कीम, मल्टी विलेज स्कीम एवं जल सेवा के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं के कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने अगले महीने 10 गांवों का चयन कर उसे मॉडल गांव बनाने का निर्देश दिया। वहीं गांव में श्रमदान करके सफाई अभियान चलाने, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना करने के लिए अंचल अधिकारी से जमीन चिन्हित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन चिन्हित होने के बाद यूनिट का निर्माण कर, संचालन की प्रक्रिया शुरू करें। बैठक में विभिन्न गांवों में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *