भारत की जमीन पर हिंसा फैलाने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी को शनिवार को ईद की नमाज के बाद चाकू और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. बिलाल को मुरीदके में लश्कर के तबाह हो चुके मुख्यालय के पास मारा गया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने लश्कर के इस आतंकी अड्डे को निशाना बनाया था.
हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है लेकिन सूत्रों का शक है कि यह किसी पारिवारिक विवाद का नतीजा हो सकता है. सूत्रों ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बिलाल आतंकवादी संगठन में अहम भूमिका निभाता था. मुरीदके शाखा में आतंकियों की भर्ती उसके जिम्मे थी. उसका काम युवाओं की पहचान करके उन्हें संगठन के लिए तैयार करना था. इस दौरान वह लोगों का ब्रेनवॉश भी करता था. हालांकि, वह भारत में किसी मामले में वांटेड लिस्ट में नहीं था.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

