भारत पूरी तरह हमारे साथ… जेलेंस्की ने ट्रंप के दावे की निकाल दी हवा, बताई भारतीयों को साथ रखने की जरूरत…

भारत पूरी तरह हमारे साथ… जेलेंस्की ने ट्रंप के दावे की निकाल दी हवा, बताई भारतीयों को साथ रखने की जरूरत…

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगातार हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नई दिल्ली का बचाव किया है और उसे एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत को यूक्रेन के साथ बताया और यूरोप से नई दिल्ली के साथ संबंधों को गहरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी गठबंधन को भारत को अपने पाले में लाना होगा। जेलेंस्की की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान भारत पर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने का आरोप लगाया है।

जहां ट्रंप ने भारत और चीन पर ऊर्जा खरीद के जरिए रूस के युद्ध की फंडिंग का आरोप लगाया, वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि भारत पूरी तरह से हमारे पक्ष में हैं। फॉक्स न्यूज पर एक स्पेशल इंटरव्यू में जेलेंस्की से रूस की ऊर्जा खरीद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ईरान कभी हमारी तरफ नहीं होगा। लेकिन मुझे लगता है कि भारत पूरी तरह से हमारे साथ है। ऊर्जा के बारे में हमारी समस्याएं जरूर हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप उसे ठीक कर सकते हैं।’

भारत को साथ रखने की बताई जरूरत
यूक्रेनी नेता ने रूस के साथ ऊर्जा संबंधों में तनाव के बावजूद नई दिल्ली को अपने साथ जोड़ने के इरादे का संकेत दिया। उन्होंने जोर दिया कि यूरोप को भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने चाहिए और भारतीयों से दूर नहीं होना चाहिए।’ जेलेंस्की ने कहा कि ‘हमें भारत से दूर न जाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा और वे रूसी ऊर्जा क्षेत्र के बारे में अपना रवैया बदल देंगे।’

ट्रंप ने लगाया भारत पर आरोप
वहीं, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में बोलते हुए ट्रंप ने भारत और चीन पर यूक्रेन युद्ध के मुख्य फाइनेंसर होने का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों देशों के लगातार रूसी तेल खरीद का हवाला दिया। ट्रंप ने नाटो सदस्यों पर भी निशाना साधा और कहा, ‘यह अक्षम्य है कि नाटो देशों ने भी रूसी ऊर्जा आपूर्ति में ज्यादा कटौती नहीं की है। जरा सोचिए- वे अपने ही खिलाफ युद्ध को वित्तपोषित कर रहे हैं।’

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *