भारत को मिला नया इंटरनेशनल हब, जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ…

भारत को मिला नया इंटरनेशनल हब, जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ…

PM नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर देश को एक नया एविएशन गेटवे दिया। उनके साथ CM योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। उद्घाटन से पहले CM योगी ने PM को भगवान बुद्ध का पवित्र अवशेष भेंट किया। जनसभा को संबोधित करते हुये PM मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट नौजवानों, किसानों और उद्योगों के लिए नये अवसर खोलेगा और पश्चिमी यूपी को दुनिया से सीधे जोड़ेगा। वहीं CM योगी ने इसे ‘नये भारत’ की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताया। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एयरपोर्ट 3000 एकड़ में फैला है और 4 किमी लंबे रनवे के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे NCR के दूसरे इंटरनेशनल हब के तौर पर विकसित किया गया है, जो IGI एयरपोर्ट का दबाव भी कम करेगा। शुरुआत में 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला यह एयरपोर्ट भविष्य में 7 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। साथ ही, आधुनिक कार्गो हब, MRO सुविधा और ‘नेट-जीरो एमिशन’ जैसे फीचर्स इसे देश के सबसे एडवांस एयरपोर्ट्स में शामिल करते हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *