भारत की महिला शक्ति का बज रहा है डंका, सोशल मीडिया पर छा गईं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…

भारत की महिला शक्ति का बज रहा है डंका, सोशल मीडिया पर छा गईं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। सेना की ओर से मीडिया ब्रिफिंग के लिए दो महिला अधिकारी को भेजा गया। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। भारत के नारी शक्ति की हर तरफ चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों की जमकर तारीफ होने लगी।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा। भारतीय सेना अपने दुश्मनों और आतंकवादियों को किस तरह जवाब देती है ये भी बखूबी बताया। उन्होने बताया कि भारतीय सेना कैसे पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवाद को खत्म कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों महिला अधिकारियों की चर्चा और तारीफ खूब हो रही है। X पर सोफिया कुरैशी ट्रेंड कर रही हैं, साथ ही विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भी तारीफ हो रही है। इसके अलावा, ‘नारी शक्ति’ भी ट्रेंड कर रहा है। लोग इसे भारत की नारी शक्ति का प्रतीक मान रहे हैं, और भारतीय सेना के प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये से पाकिस्तान को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि भारत की महिलाएं कितनी ताकतवर हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *