भारती जनसेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

भारती जनसेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

धनबाद(NIRSA): स्वयंसेवी संस्था विश्व भारती जनसेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय निरसा में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखंड से सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र कुशवाहा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेश चक्रवती, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने बताया कि कैसे हम लोगों ने संस्था की नींव रखी और विगत चार वर्षों में सहारा पीड़ितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने निवेशकों के भुगतान के लिए याचिका लगाई अब देश के तेरह करोड़ लोगों को न्याय मिलेगा। संस्थान के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी तय की गई..

संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि विश्व भारती जनसेवा संस्थान बहुत कम समय में भारत में लोकप्रिय हो गई है। जिसके प्रमुख कारण सहारा निवेशकों के भुगतान की लड़ाई है। उन्होने बताया कि अभी तक देश में किसी संस्थान ने निवेशकों के हित के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं गई। संस्थान के तीस हजार सदस्यों द्वारा याचिका दायर की गई, और हमलोग प्रयासरत हैं जब तक भुगतान नहीं होगी तब तक हमलोग संघर्षरत हैं। संस्था के द्वारा शोषित, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, खेलकूद में भी विस्तार करने जा रही है। जिसके लिए संस्थान की राष्ट्रीय कमेटी में तीस सदस्यों को नियुक्ती पत्र दिया गया। उन्हे जिम्मेदारी दी गई। जिससे संस्था का विकास हो। संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेश चक्रवर्ती के द्वारा संस्था का लेखा-जोखा पेश किया गया और भविष्य में संस्था के द्वारा किए जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *