भारतीय जनता पार्टी – धनबाद नगर निगम चुनाव 2026…

भारतीय जनता पार्टी – धनबाद नगर निगम चुनाव 2026…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर एवं धनबाद ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्रवण राय एवं श्री मोहन कुंभकार के निर्देशानुसार धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
जिला महामंत्री मानस प्रसून को धनबाद नगर निगम चुनाव से संबंधित समस्त संगठनात्मक, समन्वयात्मक एवं चुनावी गतिविधियों के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। नगर निगम चुनाव से संबंधित सभी बैठकें, कार्यक्रम, रणनीतिक निर्णय एवं संगठनात्मक सूचनाएं अनिवार्य रूप से कोऑर्डिनेटर के माध्यम से ही साझा की जाएंगी। यह व्यवस्था चुनावी कार्यों में अनुशासन, समन्वय एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

नगर निगम चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार की विजय सुनिश्चित करने हेतु आज बैंक मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय में मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक को पूर्व मंत्री अमर बाउरी एवं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने संबोधित किया।

पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुभवी, कर्मठ एवं जुझारू होते हैं, जो चुनाव लड़ना ही नहीं बल्कि उसे जीतना भी भली-भांति जानते हैं। उन्होंने सभी मंडलों में कल तक मंडल स्तरीय चुनाव कार्यालय खोलने, डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा प्रत्येक मंडल एवं प्रत्येक बूथ पर सघन संपर्क स्थापित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।


बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सूचीबद्ध सभी पदाधिकारी अपनेअपने मंडल क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव से संबंधित समस्त चुनावी, संगठनात्मक एवं प्रबंधन कार्यों की पूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में जिला महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, अजय निषाद, ध्रुव हरि, रमा सिन्हा, राजकिशोर जैना, रवि सिन्हा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *