धनबाद(DHANBAD): धनबाद से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।
Bharatiya Janata Party महानगर के जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने संगठन में बड़ा एक्शन लेते हुए जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो को पदमुक्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
इस कार्रवाई के बाद भाजपा महानगर संगठन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।
अब सबकी नजर पार्टी के अगले कदम और नई जिम्मेदारियों पर टिकी हुई है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

