भाजपा ने झारखण्ड को गरीब और पिछड़ा बना दिया..भाजपा का इतिहास झूठ और धोखे से भरा हुआ

भाजपा ने झारखण्ड को गरीब और पिछड़ा बना दिया..भाजपा का इतिहास झूठ और धोखे से भरा हुआ

रांची(RANCHI): हेमंत सोरेन ने चक्रधरपुर में झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने झारखण्ड को गरीब और पिछड़ा बना दिया है। भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं, पार्टी तोड़ने का काम करते हैं और समाज में विभाजन की राजनीति करते हैं। भाजपा का इतिहास झूठ और धोखे से भरा पूरा है। आज भाजपा के लोग झारखण्ड में 50-60 हेलीकॉप्टर लेकर मंडरा रहे हैं। आप सभी तैयार हो जाइए। तीर और धनुष से उन्हें गिराने का काम करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए कई कार्य किए हैं। बिजली बिल माफी, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, महिलाओं के लिए 1000 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि देने का कार्य हुआ है। दिसंबर से मंईयां सम्मान की राशि बढ़कर 2,500 रुपये होने जा रही है।किशोरियों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता हम पहुंचा रहे हैं..

हेमन्त सोरेन ने कहा उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है और फिर से उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 1 लाख रुपए भेजने का कार्य किया जाएगा। ये संकल्प हमने लिया है।हमारी सरकार ने राज्य के हर नागरिक के हित में निर्णय लिए हैं। पहले जहां सीमित संख्या में लोगों को पेंशन मिलता था, वहीं अब आपकी सरकार ने सभी को पेंशन देने का कानून बना दिया। हर 50 वर्ष से अधिक उम्र के झारखंडियों को पेंशन मिल रहा है। हेमन्त ने कहा कोरोना काल में जब लोग देश और विदेशों में फंसे थे। उस समय हमारी सरकार ने हवाई जहाज से अपने झारखंडी भाईयों को उनके घर पहुँचाया था। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे एक बार फिर से झामुमो को सत्ता में लाकर राज्य के विकास की गति को और बढ़ाने का कार्य करें। यहां के जल जंगल के हक अधिकार को आपके साथ मिलकर कायम करना है..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *