भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाडा अंतर्गत आयोजित प्रमंडलिए बैठक हुई संपन्न…

भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाडा अंतर्गत आयोजित प्रमंडलिए बैठक हुई संपन्न…

झरिया(JHARIA): धनबाद के भाजपा कार्यालय में “सेवा पखवाड़ा 2025” के अंतर्गत आयोजित प्रमंडलीय बैठक रखी गई थीं। जहां सिंदरी विधानसभा अंतरगर्त भाजपा के पूर्व विधायक इंदरजीत महतो के धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी सम्लित हुई,इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल संचालन हेतु विभिन्न सेवा एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही 02 अक्टूबर के बाद होने वाले भावी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया के निवर्तमान विधायक सह अनुसूचित जाति मोर्चा झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष किशुन कुमार दास एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण रॉय (धनबाद महानगर) घनश्याम गरोवर ( धनबाद ग्रामीण), जिला अध्यक्ष रामजीत भुईयां एस सी ( मोर्चा धनबाद महानगर), के आलावे संचालक परेश चंद्र दास ( एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष, धनबाद ग्रामीण), गिरिडीह एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास , मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, राजेश पासवान, प्रदेश मंत्री फुल जोशी सहित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के अनेक सदस्य एवं प्रमंडल के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण मौजूद थे।
वहीं मौके पर कार्यकर्त्ताओं ने सम्मानित नेताओं को बुके दे कर स्वागत अभिनन्दन किया.

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *