बोकारो-हजारीबाग एसपी ऑफिस घोटाला: करोड़ों की अवैध निकासी की जांच उच्चस्तरीय कमेटी और CID को सौंपने का प्रस्ताव…

बोकारो-हजारीबाग एसपी ऑफिस घोटाला: करोड़ों की अवैध निकासी की जांच उच्चस्तरीय कमेटी और CID को सौंपने का प्रस्ताव…

बोकारो(BOKARO): झारखंड के बोकारो और हजारीबाग एसपी ऑफिस से जुड़े करोड़ों रुपये की अवैध निकासी मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर घोटाले की जांच के लिए राज्य के वित्त विभाग द्वारा एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने का प्रस्ताव दिया गया है।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि जांच कमेटी की अध्यक्षता एक आईएएस अधिकारी करेंगे, जबकि तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच के लिए महालेखाकार कार्यालय के एक वरीय अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा, इस पूरे मामले में आपराधिक षड्यंत्र और अधिकारियों-कर्मियों की संलिप्तता की जांच सीआईडी को सौंपे जाने की सिफारिश की गई है।
वित्त मंत्री ने अपने प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया है कि बोकारो और हजारीबाग के अलावा अन्य संभावित मामलों की भी व्यापक जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, अब तक दर्ज सभी प्राथमिकी को सीआईडी को ट्रांसफर करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार जल्द ही इस पर बड़ा फैसला ले सकती है, जिससे पूरे घोटाले की परतें खुलने की उम्मीद है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *