बेरमो में रेफर अस्पताल बन गया हैं केंद्रीय अस्पताल ढोरी! लापरवाही और लचर इंतजाम ने ली मासूम की जान!

बेरमो में रेफर अस्पताल बन गया हैं केंद्रीय अस्पताल ढोरी! लापरवाही और लचर इंतजाम ने ली मासूम की जान!

शिवपूजन सिंह /वरिष्ठ पत्रकार

बेरमो(BERMO): किसी घर का चिराग अगर इलाज़ न मिलने या इंतजाम न होने या फिर लापरवाही के चलते अपनी सांसे छोड़ दें तो सोचिये क्या हाल उस परिवार का होगा. क्या दिल में गुजरती होंगी और क्या जिंदगी भर का जख्म दें दिया गया होगा. इस पीड़ा क़ो तो सहन नहीं किया ज सकता और न ही उस भूलने वाले मंजर और गम क़ो ही भुलाया जा सकता हैं.

ऐसी ही तस्वीर और वाक्या हुआ, जिसमे एक़ बच्चे की जान चली गई. केंद्रीय अस्पताल ढोरी में इलाज़ के लिए बच्चे क़ो लाया गया था. लेकिन वहां से रेफेर बोकारो कर दिया गया. परिजनों का अरोप हैं कि जिस सिलेंडर के सहारे मासूम की सांसे टिकी थी. वह बोकारो जाने के दौरान ही बीच में खत्म हो गई, लिहाजा मासूम की सांसे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उखड़ गई और इस दुनिया क़ो छोड़ चला गया. आरोपों के मुताबिक एक़ अस्पताल की खामियों का खामियाजा एक़ मासूम और उसका परिवार नें भुगतान किया.. परिजनों का मानना हैं कि ऑक्सीजन सिलेंडर भरे होने से बच्चे की जान बच सकती थी.लेकिन लापरवाही की गई.

रेफर -रेफर का चस्पा तो पहले ही केंद्रीय अस्पताल ढोरी के माथे पर लगा हैं. यहां इलाज़ के लिए मुक़्क़मल इंतजाम का रोना तो पहले से ही रोया जाता राहा हैं. लेकिन सवाल हैं कि कब तक जिम्मेदारियों से बचते रहेंगे. कब तक ऐसे ही वाक्यों क़ो निहारते रहेंगे. हम कब तक ऐसे बच्चों के अकाल मौत का तमाशा देखते रहेंगे.
इस मासूम की मौत नें ढेरों सवाल बेरमो के लचर स्वास्थ्य इंतजाम की खोल दी हैं.

अब देखना हैं कि कब इस पर गौर फ़रमाया जायेगा. कब हमारे माननीय और मुलाजिम की नजरें इस गंभीर समस्या पर इनायत होती हैं. सवाल ये भी हैं कि सिर्फ अस्पताल होने से नहीं होगा बल्कि इंतजाम भी पुख्ता होने चाहिए.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *