DESK: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि देश में दो ही खलनायक हैं – पहला मुसलमान और दूसरा इस समय सवर्ण।
पूर्व सांसद ने मंच से कहा, “मेरी यह बात अंदर गहरी चोट करेगी। मुसलमान का साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं, लेकिन सवर्ण के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है, हमें बता दीजिए।”
यह बयान उन्होंने बिहार के बाढ़ विधानसभा में आयोजित राम नवमी कार्यक्रम के दौरान दिया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इसकी काफी चर्चा हो रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

