
धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज भूली शक्ति मार्केट एवं अन्य बाजारों में दुकानदारों, युवाओं, आम लोगों से मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की.विधायक सिन्हा ने आम लोगों से स्वयं मिलकर बातचीत की एवं कहां की आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि यह देश की नई शक्ति और आत्मगौरव का संकल्प है.सभी लोग वोकल फोर लोकल को जीवन का हिस्सा बनाएं स्थानीय उत्पादों को, अपने घरेलू उद्योगों को मजबूत करें और नए अवसरों को खोजें.

विधायक सिंह स्वदेशी अपनाने को लेकर धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम सड़क पर उतर कर चला रहे हैं विधायक सिन्हा ने आम लोगों को स्वदेशी सामानों के उपयोग की महत्व बताते हुए कहा कि अगर हम स्वदेशी सामान का उपयोग करेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था दुरुस्त होगी आज जिस तरह अमेरिका व्यवहार कर रहा है उसे सही और करारा जवाब स्वदेशी अपना से अपने से ही दिया जा सकता है राज सिंह ने के अपील के बाद आम लोगों से लेकर व्यवसायी भी स्वदेशी उत्पाद अपनाने को पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं.

विधायक सिन्हा ने धनबाद के सभी लोगों से इस बार के त्यौहार में अपने देश में निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की.
इस दौरान व्यवसायीयों एवं आम लोगों ने बचत उत्सव जीएसटी रिफॉर्म के लिए मोदी जी को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया.विधायक के साथ चल रहे कार्यकर्ता “हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी” “भारत को आत्मनिर्भर बनाना है स्वदेशी अपनाना है” “घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार” का नारा लगाते चल रहे थे.
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान ,सुमन सिंह , निवर्तमान पार्षद अशोक यादव, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह बिल्लू, सत्येंद्र ओझा ,श्रीनिवास सिंह, समाज सेवी मानस रंजन पाल, जितेंद्र कुमार, मनमोहन सिंह ,रजनीश तिवारी, बबलू सिंह ,विजेंद्र कुमार सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

