
झरिया(JHARIA):22 सितंबर से लागू हुई नई जीएसटी दरों के चलते झरिया कोयलांचल में भारतीय जनता पार्टी ने इसे नवरात्रि बचत महोत्सव के रूप में मनाना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा विधायक रागिनी सिंह खुद झरिया बाजार पहुंचीं, जहां उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों का फूलों और तख्तियों से स्वागत किया।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले जनता को बड़ी राहत दी है। लगभग 375 वस्तुओं पर नई दरें लागू हुई हैं, जिनसे सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे घटी हुई दरों का लाभ ग्राहकों तक जरूर पहुँचाएं और स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं।
इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों को बधाई दी और उन्हें नवरात्रि बचत महोत्सव में भागीदार बनने का आग्रह किया।

इस दौरान कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें संतोष सिंह, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, पिंकू चौबे, अवधेश साव, संजू वर्मा, दिलीप भारती, अरिंदम बनर्जी, संजय कुमार महतो, रघु राम समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

