बीआईटी सिंदरी में आईएसटीई द्वारा फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन…

बीआईटी सिंदरी में आईएसटीई द्वारा फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन…

तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

सिंदरी(SINDRI): बीआईटी सिंदरी के आईएसटीई स्टूडेंट्स चैप्टर द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में एड-वेंचर 4.0, ई-स्पोर्ट्स कैंपस कप एवं कोडक्वेस्ट (सीजन 1) के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के बीच तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रो. बी. डी. यादव (प्रोफेसर इंचार्ज) उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को नवाचार एवं तकनीकी ज्ञान के प्रति प्रेरित करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।

एड-वेंचर 4.0 में प्रतिभागियों ने पोस्टर, वीडियो एवं जीआईएफ के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और विपणन कौशल का प्रदर्शन किया। ई-स्पोर्ट्स कैंपस कप के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिता में टीमों ने रणनीति एवं समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, कोडक्वेस्ट (सीजन 1) के माध्यम से छात्रों की प्रोग्रामिंग दक्षता एवं समस्या समाधान क्षमता का परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्र सदस्यों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय के सौजन्य में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *