रांची (RANCHI)बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में झामुमो को झारखंड के फॉर्मूले पर ही सीटें मिलेंगी। झारखंड में कांग्रेस और झामुमो ने सभी सीटें आपस में बांट ली थी। फिर झामुमो ने अपने हिस्से से माले को और कांग्रेस ने अपने हिस्से से राजद को सीट दी थी। यही फॉर्मूला बिहार में भी अपनाया जाएगा। बिहार में राजद अपने कोटे से झामुमो को सीट देगा।
फिलहाल यह हो गया है कि राजद-कांग्रेस और वामदल को कितनी सीटें मिलेंगी। अब राजद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को गठबंधन में शामिल कर रहा है। ऐसे में अब झामुमो और रालोजपा को राजद अपने हिस्से की सीट देगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच फोन पर बातचीत हो चुकी है। झामुमो का इन सीटों पर है दावा, झामुमो बिहार में कटोरिया, चकाई, ठाकुरगंज, कोचाधाम, रानीगंज, बनमनखी, धमदाहा, रूपौली, प्राणपुर, छातापुर, सोनवर्षा, झाझा, रामनगर, जमालपुर, तारापुर और मनिहारी सीट पर दावा कर रहा है। लेकिन पार्टी को तीन से चार सीट मिलने की उम्मीद है।
राजद की स्टार प्रचारक हो सकती हैं झामुमो विधायक कल्पना सोरेन झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कल्पना सोरेन स्टार प्रचारक के तौर पर उभरी थीं। राजद झारखंड से सटी सीटों पर उन्हें बतौर स्टार प्रचारक इस्तेमाल कर सकता है। मंईयां सम्मान योजना की तर्ज पर तेजस्वी यादव ने बिहार में माई-बहिन मान योजना की घोषणा की है। इसका प्रचार कल्पना कर सकती हैं।हेमंत-तेजस्वी के स्तर पर वग होंगी झामुमो की सीटें सुप्रियो झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा-अब सारी बातें हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के स्तर पर होंगी। कौन-कौन सी सीटें मिलेंगी, यह उन्हें तय करनीहै। यह बातचीत दिल्ली में होगी या रांची में, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। हमें मिलकर बिहार से एनडीए को उखाड़ कर फेंकना है।
NEWS ANP के लिए रांची ब्यूरो की रिपोर्ट