बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! कुछ ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले…

बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! कुछ ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले…

पटना(PATNA): अगर आप बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं, खासकर गया या उसके आसपास का सफर है, तो ज़रा रुककर ये खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि रेलवे ने गया जंक्शन पर बड़े पैमाने पर काम शुरू किया है, जिसका सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, तो कई के रूट बदल दिए गए हैं।

गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक
रेलवे ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और री-डेवलपमेंट के लिए 45 दिनों का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म की संरचना, ट्रैक सिस्टम और यात्रियों की सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।
यह काम 5 फरवरी 2026 से शुरू होकर 21 मार्च 2026 तक चलेगा। ऐसे में इस पूरे समय ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर देखने को मिलेगा।

ये दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द
निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को पूरी अवधि के लिए कैंसिल कर दिया है:

53213 पटना–गया पैसेंजर (05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक रद्द)

53214 गया–पटना पैसेंजर (05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक रद्द)

कई ट्रेनों का रूट बदला गया
रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को पूरी तरह परेशानी न हो। इनमें शामिल हैं:

13243 पटना–भभुआ रोड इंटरसिटी अब पटना–आरा–सासाराम होकर चलेगी

13244 भभुआ रोड–पटना इंटरसिटी सासाराम और आरा होकर आएगी

14223 / 14224 राजगीर–वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

13330 पटना–धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस लिंक रूट से

13329 धनबाद–पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस डायवर्ट मार्ग से

18625 / 18626 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से

कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट
कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही चलाया या खत्म किया जाएगा:

22410 आनंद विहार–गया गरीब रथ बीच में ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी

22409 गया–आनंद विहार गरीब रथ बदले स्टेशन से शुरू होगी

14260 / 14262 लखनऊ–गया एकात्मता एक्सप्रेस शॉर्ट टर्मिनेट

14259 / 14261 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस वहीं से शॉर्ट स्टार्ट

कुछ ट्रेनों के स्टेशन बदले
15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस अब मानपुर से चलेगी

15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस मानपुर पर समाप्त होगी

मेमू ट्रेनें भी प्रभावित
लोकल यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है क्योंकि:

63243, 63247, 63249 और 63395 पटना–गया मेमू अब चाकंद तक ही चलेंगी

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से साफ कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचकर परेशानी न हो।

आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या आधिकारिक ऐप पर जाकर ट्रेन का स्टेटस देख सकते हैं:
https://www.irctc.co.in/nget/train-search

रेलवे का कहना है कि यह काम पूरा होने के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों को पहले से बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *