DESK: बिहार की पांच और हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर सोमवार (16 मार्च) को चुनाव होना है. राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि वोटों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू होगी.
इस बीच बीजेपी ने सभी सीटों पर अपनी जीत का दावा ठोका है. इस चुनाव में बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए को जहां एकतरफा जीत मिलने की उम्मीद है, वहीं, आरजेडी ने अपने एकमात्र उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाया. उधर, हरियाणा के 31 कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले रविवार शाम को शिमला के नजदीक स्थित दो रिजॉर्ट में ठहराया गया है.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

