बिहार और पश्चिम बंगाल की 172 महिलाओं ने ली मंईयां सम्मान की राशि, एफआईआर दर्ज..

बिहार और पश्चिम बंगाल की 172 महिलाओं ने ली मंईयां सम्मान की राशि, एफआईआर दर्ज..

घाटशिला प्रखंड के छोलागोड़ा गांव के फर्जी पते का किया गया इस्तेमाल..

महिलाओं के खाते में तीन किस्त के 9.57 लाख भेजे गए

(JAMSEDPUR) बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर की 172 महिलाओं पर झारखंड की मंईयां सम्मान योजना का लाभ फर्जी तरीके से लेने का आरोप लगा है। इनमें किशनगंज के ठाकुरगंज की 40 और उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा की 132 महिलाएं शामिल हैं। झारखंड में अगस्त 2024 से शुरू इस योजना के तहत इन महिलाओं ने बिना वैध दस्तावेजों के ऑनलाइन आवेदन

प्रशासन ने की कार्रवाई, जांच भी हुई तेज

घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू के बयान के आधार पर गालूडीह थाने में 172 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। हेंदलजुड़ी पंचायत की तत्कालीन सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है। भाजपा और झामुमो ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रशासन ने फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पूर्वी सिंहभूम समेत सात जिलों में 77 हजार आवेदनों के भौतिक सत्यापन का आदेश दिया। जांच में पता चला

कि घाटशिला प्रखंड के छोलागोड़ा गांव का फर्जी पता इस्तेमाल किया गया। इन महिलाओं के बैंक खातों में तीन किस्तों में 9.57 लाख रुपए (प्रति लाभार्थी 2500 रुपए) भेजे गए, जिन्हें तुरंत निकाल लिया गया।
NEWS ANP के लिए जमशेदपुर से ब्यूरो की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *