बिना सूचना कटी बिजली: जीएम से मिले विधायक राज सिन्हा…

बिना सूचना कटी बिजली: जीएम से मिले विधायक राज सिन्हा…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक अशोक कुमार से मुलाकात कर आम जनता को हो रही परेशानी पर गंभीर चिंता जताई। विधायक ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के घरों की बिजली काटना और नए स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अत्यधिक बिल आने से आम लोगों, खासकर मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों को अनावश्यक कठिनाई हो रही है। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताया।

राज सिन्हा ने महाप्रबंधक को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारी मौसम में तुरंत सभी कटी हुई बिजली बहाल की जाए। उपभोक्ताओं को बिल की राशि किश्तों में जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। स्मार्ट मीटर की पूरी जानकारी पहले से ही अखबारों और मीडिया के माध्यम से जनता को दी जाए। बिना सूचना कटी बिजली वाले उपभोक्ताओं को किस्तों में भुगतान की सुविधा देकर त्योहारों से पहले बिजली बहाल की जाए। साथ ही हर सबडिवीजन में हेल्प डेस्क स्थापित कर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
महाप्रबंधक अशोक कुमार ने इन सभी सुझावों पर सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक राज सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि जनता से अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की सुविधा और अधिकारों की रक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *