बिना बिहार में आए पूरा नहीं हो सकता.होली का पर्व :नितिन नवीन…

बिना बिहार में आए पूरा नहीं हो सकता.होली का पर्व :नितिन नवीन…

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और भाजपा के अन्य नेता होली मिलन समारोह में शामिल हुए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया है।

नितिन नवीन ने कहा कि होली का पर्व बिना बिहार में आए पूरा नहीं हो सकता। अपने घर, अपने परिवार के साथ, अपने क्षेत्र में आकर और अपने कार्यकर्ताओं व बिहारवासियों के साथ होली का आनंद ही अद्भुत है। यह ऐसा त्योहार है जो न केवल हर घर को रंगों में ही नहीं रंगता है, बल्कि खुशियों के रंग में, आपसी भाईचारे के रंग में रंगता है। मैं सभी बिहारवासियों और देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देता हूं। होली में बुराई की हार होती है और अच्छाई की जीत होती है। आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह पूरे बिहार के लिए, पूरे देश के लिए एक अद्भुत त्योहार है, यह एक पवित्र त्योहार है। हर घर का वातावरण पर्व के साथ सौहार्द का वातावरण बनता है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई है। पूरे बिहार के साथ देशवासियों को होली की शुभकामनाएं।

भाजपा नेता संजय मयूख ने राज्यसभा सदस्यों के नॉमिनेशन पर कहा कि भाजपा ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। 5 मार्च को नामांकन दाखिल किया जाएगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि पटना के खाजपुरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्तागण के साथ रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया। यह पर्व भाईचारे, संगठन की मजबूती और नई ऊर्जा का संदेश देता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *