बिजली समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल मिला GM ,सौंपा ज्ञापन..

बिजली समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल मिला GM ,सौंपा ज्ञापन..

धनबाद(DHANBAD): बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर जनसरोकार का एक प्रतिनिधि मंडल
रमेश कुमार राही के नेतृत्व में विभाग के महाप्रबंधक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद जिला के बिजली उपभोक्ता को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। पत्र में लिखा कि बहुतेरे उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है। जिन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा है, उनका समय पर बिल नहीं मिलता है। एक साथ कई माह का बिल मिलने से निम्न वर्ग के उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। आर्थिक संकट झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं बिल माफी के लाभ से भी वंचित हो रहे हैं। मीटर रिडिंग करने वाली एजेंसी और बिजली विभाग के अधिकारियों की साजिश शिकार उपभोक्ता हो रहे हैं।
धनबाद शहर में नये सीमेंट के खंभे लगाकर केबल का काम चल रहा है।
इस कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। एजेंसी निर्धारित से कम गड्ढा करा रही है। जितना गड्ढा किया जा रहा है उसमें भी सीमेंट से जाम करने के बजाय सीमेंट का नाम मात्र का उपयोग ऊपरी हिस्से में किया जा रहा है। कई खंभों को सिर्फ मिट्टी से भरा गया है। शहर से गांव तक सैकड़ों खंभे झुके हुए हैं। किसी भी दिन दुर्घटना हो सकती है। खंभा लगानेवाली एजेंसी लेजर पावर प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता द्वारा मनमानी तरीके से रैयती जमीन पर खंभा लगाया जा रहा है, यह घोर आपत्ति जनक है।
महाप्रबंधक ने कहा कि स्मार्ट मीटर में बिलिंग नहीं होगा। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल भेजा जा रहा है। जिनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं वे मोबाइल नंबर अपडेट करा लें।
खंभा लगाने में अनियमितता की जांच कराकर दुरुस्त किया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष कन्हैया पांडे उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल रंजन महतो सोनी सरदार कोषाध्यक्ष श्रवण झा सचिव धीरज साह भीम दे प्रकाश राय राजकुमार मंडल शामिल रहे।
बलियापुर के शीतलपुर मौजा में सरकारी भूमि पर पेड़ काटने की जानकारी प्रमंडल वन पदाधिकारी से मिलकर दी गई।
NEWS ANP के लिए अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *