बिजली दर की वृद्धि से जनता पर कितना पड़ेगा प्रभाव..!.JBVNL का विद्युत वितरण दर निर्धारण को लेकर आयोग ने की धनबाद में जनसुनवाई…

बिजली दर की वृद्धि से जनता पर कितना पड़ेगा प्रभाव..!.JBVNL का विद्युत वितरण दर निर्धारण को लेकर आयोग ने की धनबाद में जनसुनवाई…

धनबाद(DHANBAD):चाईबासा के बाद आज धनबाद में भी JBVNL का विद्युत वितरण दर निर्धारण को लेकर झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से न्यू टाउन हॉल धनबाद जन सुनवाई हुईं.यह जनसुनवाई विधि सदस्य महेंद्र प्रसाद तथा सदस्य तकनीकी अतुल कुमार की उपस्थिति में आयोजित थी.
जन सुनवाई में व्यापारी, आम उपभोक्ताओं ने अपनी अपनी शिकायतें रखी साथ ही उनसे सुझाव भी लिये गए. उपभोक्ताओं की ओर से कहा गया कि बिजली दर बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा. इस महंगाई में रेट बढ़ाना सही नहीं होगा.

JBNL के अधिकारियों की ओर से यह कहा गया कि झारखंड की तुलना में अन्य राज्यों में बिजली दर ज्यादा है. झारखंड में भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं. उर्जा मित्र घरों में जाकर कनेक्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि शहर के साथ गांवों में पावर की सप्लाई बढ़ी है. कम्युलेटिव रेवेन्यू में काफी अंतर है. इस अंतर को पार करने के लिए बिजली दर बढ़ना जरूरी है.इस तरह से आज के जन सुनवाई में आयोग के समक्ष JBVNL और आम नागरिक अपना – अपना पक्ष रखे.आयोग ने दोनों पक्षो को सुना.

चाईबासा के बाद धनबाद और कल आयोग देवघर में जनसुनवाई करेगी. इसी तरह सभी जगहों पर जनसुनवाई करने के बाद आयोग बिजली दर निर्धारण पर आयोग अपना फैसला सुनाएगी.सदस्य तकनीकी अतुल कुमार ने बताया कि यह जनसुनवाई 2023 -24 के ट्रू – अप, 2024 -25 के APR तथा 2025 -26 के ARR और टेरिप निर्धारण को लेकर जनसुनवाई थी.उन्होंने बताया कि राज्य में जनसुनवाई चल रही है. जो उचित होगा उसके अनुसार ही दरो में बढ़ोतरी की जाएगी जिससे कि उपभोक्ता पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़े और विद्युत वितरण कंपनी भी सर्वाइब कर सके.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *