बिजली दरों में निरंतर वृद्धि अनियमित कटौती तथा प्रीपेड मीटर की मनमानी बिलिंग के विरुद्ध में आक्रोश पूर्ण रैली में सामिल हुई भाजपा नेत्री तारा देवी…

बिजली दरों में निरंतर वृद्धि अनियमित कटौती तथा प्रीपेड मीटर की मनमानी बिलिंग के विरुद्ध में आक्रोश पूर्ण रैली में सामिल हुई भाजपा नेत्री तारा देवी…

सिंदरी(SINDRI): धनबाद महानगर एवं ग्रामीण जिला नेतृत्व में बिजली दरों में निरंतर वृद्धि, अनियमित कटौती तथा प्रीपेड मीटर की मनमानी बिलिंग के विरुद्ध में जिला स्तरीय आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कार्यक्रम में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी सम्मिलित हुई।। एवं विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया।

इस अवसर पर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर आम जनता की समस्याओं, पीड़ा एवं आवश्यकताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा त्वरित समाधान की मांग की गई।

इस कार्यक्रम में धनबाद के लोकप्रिय विधायक माननीय राज सिन्हा , धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय , ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार , भाजपा जिला ग्रामीण मंत्री डॉ निशी महतो जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार, राजकुमार अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, सहित जिला भाजपा के सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *