बिजली की समस्या को लेकर MLA रागिनी सिंह ने बिजली महाप्रबंधक सह अभियंता के साथ किया बैठक..

बिजली की समस्या को लेकर MLA रागिनी सिंह ने बिजली महाप्रबंधक सह अभियंता के साथ किया बैठक..

क्षेत्र मे नियमित रूप से बिजली रहे बहाल- रागिनी सिंह

झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा अंतरगर्त रह रहे लोगों के बीच आँख मे बिचौली बिजली रानी की समस्या से निजात दिलाने हेतु धनबाद कंबाइंड बिल्डिंग स्थित विद्युत विभाग महाप्रबंधक कार्यालय में झरिया विधायक रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा के विशेष प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत विभाग के अभियंता सह महाप्रबंधक के साथ झरिया में बिजली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शनिवार को बैठक की।
बैठक में क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से – ए.बी. स्विच लगाने की आवश्यकता, लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से उत्पन्न समस्या, स्मार्ट मीटर की बिलिंग से जुड़ी शिकायतें, ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक भार, बिजली कटौती से पूर्व सूचना न मिलना, अधिकारियों द्वारा कॉल रिसीव एवं प्रतिक्रिया न देना, डी.वी.सी. एवं जे.डी.वी.एन.एल. द्वारा जिम्मेदारी टालना, जामाडोबा सब स्टेशन को पूटकी एवं पाथरडीह पावर स्टेशन से जोड़े जाने की स्थिति, मुख्यालय से ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मांग तथा भाटडीह और सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती में बिजली आपूर्ति की समस्या शामिल रही।
बैठक के उपरांत विभागीय अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि अगले सप्ताह से क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिसपर विद्युत विभाग मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पूजा से पहले सभी विषयों पर गंभीरता पूर्वक कार्य कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री मानस प्रसून उपाध्यक्ष संजय कुमार झा, विष्णु त्रिपाठी, उमेश यादव, राज किशोर जेना, मुकेश पांडेय, संजू वर्मा, राजकुमार, संतोष शर्मा, स्वरूप भट्टाचार्य समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *