धनबाद(DHANBAD):झारखंड के कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था की तस्वीरें सामने आ रही है। उसी का ताजा उदाहरण बाघमारा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला है।
बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलेवरी के बाद नवजातशिशु की मौत के बाद परिजनो ने हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं , परिजनों ने कहा कि अस्पताल में न तो आक्सीजन की सुचारू व्यवस्था है और न ही वक्त पर कोई एम्बुलेंस मौजूद थी।
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया है, चिकित्सकों ने बताया कि प्रसव के दौरान सामान्य डिलीवरी करवाई गई है और पूरी कोशिश की गई कि महिला की जान बचाई जा सके।
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को काबू में लिया है साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।
NEWSANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

