धनबाद (BAAGHMARA): बाघमारा विधानसभा से इस बार एक दर्जन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जहां कुछ प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दलों का सिंबल लेकर चुनाव लड़ रहे हैं तो कुछ प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव जीतने का दम्भ भर रहे हैं। बता दें कि रोहित यादव पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। भीषण कोरोना काल में वे सैकड़ों गरीब परिवारों को अनाज उपलब्ध कराते रहे। आसपास के क्षेत्रों में सेनेटाइजर छिड़काव, मास्क वितरण आदि किये। स्वच्छता अभियान हो या अन्य सामाजिक काम वे हमेशा बढ़ चढ़ कर कार्य करते आये है..
सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने और उसका समाधान करने का काम कर रहे हैं। तो क्यों ना राजनीति में आकर अपने कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का काम किया जाए। इसलिए चुनावी दंगल में कूदने का फैसला लिया है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर वह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके लिए पूरे बाघमारा विधानसभा से उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। लोगों को पानी, बिजली, सड़क, रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। रोहित यादव ने बाघमारा की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें एक बार मौका देती है तो वह बाघमारा में व्याप्त सभी समस्याओं को समाधान करने की दिशा में काम करेंगे..
NEWSANP धनबाद से के लिए कुँवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

