बाघमारा (DHANBAD) केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी नई श्रम कानून के विरोध में देश भर में आहूत बंदी का कोल सेक्टर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बाघमारा के मुराईडीह ,बरोरा,सताब्दी सहित अन्य कोलियरियों में श्रमिक संगठन एकजुट होकर बंदी का कर रहे हैं समर्थन,वाहनों के चक्के थमे,कोलवाशरी भी पूरी तरह है प्रभावित,मौके पर एटक के बरोरा क्षेत्रीय अध्यक्ष एनडी पाण्डेय, क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ,सुमन पाण्डेय,जेके झा , सहित अन्य मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए बाघमारा से ब्यूरो रिपोर्ट

