DESK: इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हमलों के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर वार्ता की है। उन्होंने चीन को इस हमले के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराई है।
ईरान के हमले में बहरीन में उड़ा अमेरिकी सेना का कमांड सेंटर
ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार सुबह दावा किया है कि उसने बहरीन में स्थित अमेरिकी वायु सेना के मुख्य ठिकाने शेख ईसा एयर बेस पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें बेस का मुख्य कमांड बिल्डिंग पूरी तरह नष्ट हो गया। IRGC के बयान के मुख्य बिंदु (IRNA और अन्य ईरानी मीडिया के अनुसार):हमला सुबह-सुबह हुआ। 20 ड्रोन और 3 मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किए गए। मुख्य कमांड और स्टाफ बिल्डिंग को नष्ट कर दिया गया। बेस के ईंधन टैंकों में आग लगा दी गई, जिससे भारी विस्फोट और धुआं उठा। यह हमला ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 (Operation True Promise 4) की 14वीं लहर के तहत किया गया, जो अमेरिका-इज़राइल के हमलों का जवाब है।
इस बीच ईरान की ओर से इजरायल को टारगेट करते हुए मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप आग-बबूला हो गए हैं। उन्होंने ईरान को कहा है कि इसका अंजाम आपको जल्द पता चल जाएगा।
ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन केंद्र पर दोबारा हमला
अभी तक यह कहा जा रहा था कि इजरायल और अमेरिका के हमले में इस बार ईरान के परमाणु केंद्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सैटेलाइट तस्वीर सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार भी ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन केंद्र को हमले में निशाना बनाया गया है।
ईरान पर हमले की विटकॉफ ने बताई वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा, “ईरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन के ‘अविभाज्य अधिकार’ पर जोर दिया। हमने कहा कि हमारे पास आपको आपके ही रास्ते में DEAD रोकने का अधिकार है! दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि इसी तरह से ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत हुई।
ईरान पर हमले के खिलाफ न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे लोग
ईरान पर हमले के खिलाफ लोग न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हाथों में ईरान का झंडा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोगों को युद्ध नहीं पैसे की जरूरत है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

