झरिया(JHARIA): बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने दुःख हरणी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजन कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में पंडित जी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा के दौरान नारियल, फल, पुष्प एवं अन्य सामग्री अर्पित कर माँ दुःख हरणी से आशीर्वाद प्राप्त किया I सिन्हा ने क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए विशेष रूप से प्रार्थना की ताकि बस्ताकोला क्षेत्र-9 के खदानों में कोई दुर्घटना न हो और कोयला उत्पादन का कार्य सुरक्षित एवं सुगमता पूर्वक चलता रहें, इस मौके पर जीएम साहब ने कहा कि पूजा और आस्था से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और कार्यक्षेत्र में शांति एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है । पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी माँ दुःखहरणी माँ से आशीर्वाद लिया और प्रसाद वितरण किया गया । मौके पर अपर महाप्रबंधक तुनेश्वर पासवान, क्षेत्रीय प्रबंधक (मा.सं) सम्भ्रांत पाण्डेय, परियोजना पदाधिकारी कमलाकांत सिंह, क्षेत्रीय सेफ्टी अधिकारी अजय कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित थें।
ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

