बलियापुर के स्वरुप महतो ने सीजीएल परीक्षा मे सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम किया रोशन..

बलियापुर के स्वरुप महतो ने सीजीएल परीक्षा मे सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम किया रोशन..

भाजपा नेत्री तारा देवी ने श्री महतो के आवास पहुंच अंग वस्त्र व मुंह मीठा कराकर दिया आशीर्वाद..

(JHARIA): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत मोदीडीह निवासी हरि महतो एवं धर्मपत्नी जुगनी_देवी के सुपुत्र स्वरुप कुमार महतो ने सीजीएल परीक्षा मे सफलता हासिल कर प्रखंड व विधान सभा सिंदरी का नाम रोशन किया है, स्वरुप महतो का चयन सहायक-प्रशाखा पदाधिकारी के रूप मे किया गया है,इधर स्वरुप महतो की सफलता की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक इंदरजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देबी शुक्रवार को स्वरुप के आवास पहुंच अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए मुंह मीठा कराई, साथ ही उज्यवल भविष्य की कामना किया, वहीं स्वरुप ने अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता का सपोर्ट व गुरुजनो का दिशानिर्देश के लिए अभार ब्यक्त करते हुए क्षेत्र के युवाओं को सन्देश दिया है कि अगर सच्ची लग्न और मेहनत करें तो कोई भी कार्य कठिन नहीं है, बस धैर्य की बांध मजबूत होनी चाहिए,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *