धनबाद(DHANBAD): वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कुसमातांड के नये ट्रांसफार्मर के लिए प्रखण्ड प्रमुख पिंकी देवी एवं विधायक प्रतिनिधि सह पंसस हिरालाल मोदक विभिन्न पंचायत के माननीय पंचायत समिति सदस्यों के संग तय कार्यक्रम के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कुसमातांड पहुँच कर पेयजल के कनीय अभीयंता लखिराम मांझी, AGM नवीन कुमार सिंह व प्लांट के कर्मी के साथ बैठक किये। बैठक के दौरान प्रखण्ड प्रमुख पिंकी देवी तथा विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक ने विभागीय अभीयंता और प्लांट के AGM को सख्त हिदायत दिये की ट्रांसफार्मर तो हर हाल मे दिलायेंगे लेकिन चोरी जैसी घटना भविष्य मे नही होनी चाहिए। इस पर आप लोगो को गम्भीर होना होगा। कुसमातांड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के बैठक के बाद प्रमुख तथा विधायक प्रतिनिधि माननीय पंचायत समिति सदस्य व प्लांट कर्मी के साथ धनबाद जिला के विधुत विभाग के अधिक्षण अभीयंता एस के कश्यप से मिलने पहुँचे। कश्यप के साथ तमाम जन प्रतिनिधि के उपस्थिति मे साकारात्मक वार्ता हुई। कश्यप ने प्रखण्ड प्रमुख पिंकी देवी व विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक को भरोसा दिलाया की हर हाल में तीन दिन के अंदर नया ट्रांसफार्मर आप लोगो को मिलेगा। इस पर प्रखण्ड प्रमुख पिंकी देवी व विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक ने अधिक्षण अभीयंता कश्यप का आभार जताया तथा कहे कि जनहित में तीन दिन के अंदर हर हाल मे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कुसमातांड को नया ट्रांसफार्मर मिलना चाहिए। मौके पर – प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, कनीय अभियंता लखिराम मांझी, AGM नवीन कुमार सिंह, राधे श्याम रजक, तपन रजक, प्रताप सिंह, जितेंद्र मंडल, मथुरा प्रशाद महतो, भुदेब महतो, सुमित कुमार, उमेश रवानी थे।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

