बरौली विधायक सह जदयू सचेतक मंजीत सिंह को मिला बिहार सरकार में राज्यमंत्री का दर्ज़ा…

बरौली विधायक सह जदयू सचेतक मंजीत सिंह को मिला बिहार सरकार में राज्यमंत्री का दर्ज़ा…

बिहार(BIHAR): जदयू के धाकड़ नेताओं में से एक माने जाने वाले मंजीत सिंह को राज्यमंत्री का दर्जा मिल ही गया. मंजीत कुमार सिंह का नाम भी उन 8 विधायकों में है, जिन्हें सचेतक बनाया गया है. मंजीत सिंह ने गोपालगंज की बरौली विधानसभा से विधायक हैं. एक समय ऐसा भी आया था जब मंजीत सिंह जदयू में अपनी कथित उपेक्षा से नाराज हो गए थे. हाल ये हो गया था कि वो बागी होने की कगार पर थे. तब नीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभालते हुए मंजीत सिंह के लिए लेसी सिंह, राणा रंधीर और जयकुमार सिंह जैसे कद्दावर नेताओं की फौज उतार दी थी. इन सभी नेताओं के मनाने पर मंजीत सिंह माने थे.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *