बड़ा एक्शन, इंजीनियर के कई ठिकानों पर रेड…

बड़ा एक्शन, इंजीनियर के कई ठिकानों पर रेड…

बिहार(BIHAR): बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति इकाई के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के कई ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ छापेमारी की। अधिकारी पर आय से 77% ज्यादा संपत्ति जुटाने का आरोप है।जांच में सामने आया कि विवेकानंद की वैध आय करीब 2.74 करोड़ है, जबकि उनकी कुल संपत्ति 4.87 करोड़ पाई गई। इस आधार पर आर्थिक अपराध थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। समस्तीपुर, पटना और सिवान में चल रही तलाशी में कई अहम दस्तावेज और संपत्ति के कागजात बरामद किये गये हैं। EOU ने साफ किया है कि छापेमारी पूरी होने के बाद बरामदगी का पूरा ब्योरा जारी किया जायेगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्ती का बड़ा संदेश मानी जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *