झरिया(JHARIA): झरिया के बनियाहीर 7 नं फायर ब्रिगेड मैदान के समीप पुराने रंजिस को लेकर, दो समुदाय के बच्चे आपस में भिड़ गए, इस विवाद को लेकर दोनों समुदाय के बड़े लोगों के बीच हिंसक झडप हो गये। दोनों तरफ से खूब इट और पत्थर चली, इस घटना में दोनों तरफ लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गया, वही घटना की जानकारी मिलते ही घटना को नियंत्रित करने के लिए झरिया थाना पुलिस, तीसरा थाना पुलिस, बोरागड़ पुलिस, घानुवाडीह पुलिस व भारी संख्या में अतिरिक्त बल को बुलाया गया,पुरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया,
इस घटना को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप किए हुए है, ताकि विवाद आगे न बढ़े वही मीडिया से सिंदरी DSP, अतुसोत कुमार सत्यम, ने बताया कि रास्ता में आने जाने को लेकर दो बच्चे में विवाद हुई है, अभी स्थिति को पुलिस ने नियंत्रित कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अनिल मुंडा की रिपोर्ट

