पेयजल की मांग को लेकर लच्छीपुर मेन गेट के सामने सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की…

पेयजल की मांग को लेकर लच्छीपुर मेन गेट के सामने सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीयामतपुर पुलिस फांड़ी के लछीपुर जीटी रोड पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पेयजल की मांग को लेकर सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का दावा है कि वार्ड नंबर 59 और 73 में पिछले दो से तीन वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते यह सड़क जाम किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नीयामतपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और सड़क जाम को हटवाया। यह सड़क जाम आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ और लगभग आधे घंटे तक चला।

NEWSANP के लिए आसनसोल से सुनील सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *