पेट्रोल पंप संचालक के पुत्र सौरव सिंह पर गोलीबारी मामला : परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, 4 पर मामला दर्ज..

पेट्रोल पंप संचालक के पुत्र सौरव सिंह पर गोलीबारी मामला : परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, 4 पर मामला दर्ज..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के व्यवसायी पारस सिंह के पुत्र सौरव सिंह पर निरसा पेट्रोल पंप में गोलीबारी की घटना के बाद परिजनों ने प्रेस वार्ता की। परिजनों ने बताया कि प्रीतम सिंह, अमित साहू उर्फ निकू साहू, मंटू सिंह और अजीत सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि गोलीबारी के पीछे लेनदेन या व्यावसायिक मामला हो सकता है।

सौरव की गाड़ी से 2 लाख रुपये गायब हैं। गोली लगने के बाद सौरव को अशर्फी अस्पताल, फिर मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने मिशन अस्पताल में सौरव का बयान दर्ज किया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *